7 Days Hindi weekly

  • BRAJBHUSHAN SINGH (EDITOR)
  • DR.VIKASH HAZRA (CMD 7DAYS GROUP)

7Days Bihar Team

  • मो० शायक उद्दीन (ब्यूरो प्रमुख Magadh Pramandal)
  • मदन कुमार तिवारी (Advocate- Co-Ordinator Magadh & Shahabad) मो० 9431267027,9431267026,0631-2223223
  • कुमार मंगलम (ब्युरो प्रमुख बिहार )
  • Viseswar Kumar- Raniganj
  • Sunil Kumar Mishra-Reporter- Aurangabad
  • Sudrshan Kumar- Guraru
  • Shasi Kapur Vishwkarma- Belaganj
  • Satyendra Mishra- Madanpur
  • Ramesh Chandra Mishra - Bakebazar
  • Rajesh Kr. Ranjan- Rafiganj
  • R.K.Trivedi Reporter-Tekari
  • R.K.Mourya-Imamganj
  • R.k.Bharatdwaz-Bakebazar
  • Prince Kumar-Reporter- Aurangabad
  • Nirbhaya Raj Pritam-Reporter-Dumariya
  • Nibha Rani Reporter Sherghati
  • Kaimu Khan- Vikramganj
  • Jitendra Mishra- Konch
  • Dinesh kumar pathak-DEV
  • Ashok Kumar Singh- Haspura
  • Arun Kumar Gupta-Goh
  • amrendra kumar suman -Sasaram
  • Amit Kumar- Guruaa
  • Alakhdev pd- Achal- Daudnagar

7daysbihar.ning.com

GAYA KA VISHNUPAD MANDIR

GAYA KA VISHNUPAD MANDIR
GOD VISHNU CHARAN

Thursday, August 26, 2010

माओवादी के फरमान को दिखाया धत्ता


गया प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के जारी फरमान को एक और झटका बुधवार को लग गया। जब विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र इमामगंज में शाम को पहुंचे। डुमरिया मोड़ के एक दुकान पर बैठकर लोगों से देर शाम तक मिलते रहे। सूचना के मुताबिक उनका क्षेत्र में प्रवास अपने कार्यक्रम के अनुसार चलता रहेगा। इस दौरान कुछ सरकारी कार्यक्रम की भी घोषणा श्री चौधरी ने की। गया में एक स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे सीधे इमामगंज के लिए रवाना हो गये। इमामगंज पहुंचने पर श्री चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि वे सामान्य तौर पर अपने क्षेत्र के दौरे पर आये हैं। गया में कुछ पत्रकारों ने बताया कि क्षेत्र में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्षेत्र मे उनका विरोध होगा। श्री चौधरी ने कहा कि उनके इस प्रश्न के जबाव पर यहीं कहा कि मै क्षेत्र में जा रहा हूं। जनता हमारे साथ है। जहां तक विरोध का सवाल है। तो विरोध करने वाले और प्रेम करने वाले दोनों को मेरा 'प्रणाम' है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को इमामगंज में 27.5 करोड़ की लागत से बनने वाले पावर ग्रिड का शिलान्यास रखा जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्जा मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह करेंगे। साथ ही साथ इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री डा. प्रेम कुमार और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित होंगे। श्री चौधरी ने कहा कि अगले महीने 15 सितम्बर से पूर्व बंधुआ मुक्ति आंदोलन के स्वामी अग्निवेश का कार्यक्रम इमामगंज में तय किया गया है। यहां बता दें कि 15 अगस्त के पूर्व प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादियों) ने डुमरिया के भगहर में एक जन अदालत लगाकर श्री चौधरी को विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया था। उक्त फरमान के बाद कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। जो राजनीतिक और गैर राजनीतिक दोनों थे। लेकिन श्री चौधरी ने आज इमामगंज क्षेत्र में प्रवेश कर माओवादियों के फरमान को जहां धत्ता दिखाया है। वहीं उन कयासों पर भी विराम लगा दिया है। जो दलगत राजनीति से प्रेरित होकर किये जा रहे हैं।

गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। नक्सलियों की धमकी के बाद क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है। नक्सलियों ने पूर्व में गया के सांसद रहे राजेश कुमार की निर्मम हत्या मैगरा के पास 2005 के विधानसभा चुनाव के समय कर दी थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री चौधरी इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, पूर्व सांसद श्री कुमार की हत्या यानि घटना स्थल इमामगंज विधानसभा क्षेत्र ही था। यहां यह बता दें कि नक्सलियों ने आंध्रप्रदेश से नेपाल तक सुरक्षित आने-जाने के लिए 'मुक्त क्षेत्र' बनाने का दावा कर रखा है। उक्त मुक्त क्षेत्र में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा इलाका है। नक्सलियों की समानांतर सरकार इलाके में है। नक्सलियों की हां में हां मिलाकर ही क्षेत्र में कोई राजनीतिज्ञ अपनी राजनीति कर पाता है। यह कटु सत्य है। 2008 में नक्सलियों के एक फरमान पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 64 पदधारकों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी पदों से दे दी थी। आपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को भी नक्सलियों की ओर से धमकी मिल चुकी है। 2008 की घटना को सरकार ने काफी गंभीरता से ली थी। जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सामूहिक इस्तीफा प्रकरण पर पार्टी की जांच टीम को इमामगंज विधानसभा क्षेत्र भेजा था। लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। आज की तारीख में भी नक्सलियों के रहमोकरम पर ही स्थानीय ग्रामीण इलाके के राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। लेकिन 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नक्सलियों को लड़कियों से चुनौती मिली। मैगरा स्थित उच्च विद्यालय में लड़कियों ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। जबकि पूर्व में स्कूल में काला झंडा नक्सलियों ने फहराया था। लड़कियों के विरोध के बाद नक्सलियों को स्कूल से भागना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी लड़कियों का साथ देते हुए बाजार को बंद कराया था। घटना के बाद नक्सली 'डैमेज कंट्रोल' में लग गये। मीडिया को स्कूल के शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों के द्वारा यह सूचना दी गयी कि घटना जितनी बड़ी थी नहीं, उससे अधिक उसे बताया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक श्री नीलमणि ने मैगरा की घटना को काफी गंभीरता से लिया। श्री नीलमणि ने 'दैनिक जागरण' को घटना के दूसरे दिन बताया कि गया जिला मुख्यालय में मौजूद आईपीएस अधिकारियों को इलाके में 'पुलिस काम्युनिटिंग' के तहत कार्य करने को कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर इलाके में कैंप कर स्थानीय जनता से अधिकारी नक्सलियों के खिलाफ बन रहे माहौल का फायदा उठाएंगे। एसएसपी अमित लोढा ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की थी कि मैगरा जाकर बच्चियों को पुलिस हौसला आफजायी करेगी। उन्हें पुरस्कृत करेगी। लेकिन अंतिम समय में गया पुलिस की बहुप्रचारित मैगरा कार्यक्रम स्थगित हो गया।



राजद के जंगलराज को राजग ने मंगलराज में बदला : मोदी

गुरारू (गया) उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शेरघाटी और गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के जंगलराज को राजग की सरकार ने मंगलराज में बदल दिया है। पांच वर्षो में कानून का राज स्थापित किया गया। बिहार में अमन-चैन लाई गयी। श्री मोदी ने उक्त बातें डोभी के कंजियार में कही। इसके पूर्व उन्होंने गुरुआ विस के गुरारू में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पटरी से उतर गया था। राजग की सरकार ने बिहार की गाड़ी को पटरी पर लाकर दौड़ा दिया है। अब जब फूल स्पीड पकड़ने वाली थी कि चुनाव आ गया। अगर आप ड्राइवर बदल दीजिएगा तब निश्चित रूप से गाड़ी एक्सीडेंट कर जायेगी। श्री मोदी के इस पटरी पर दौड़ने वाली गाड़ी को लोगों ने खूब अच्छे ढंग से समझा। श्री मोदी ने स्थानीय मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि राजग की सरकार ने चार चीनी मिलों को लीज पर दे दिया है। गुरारू चीनी मिल को चालू करने के लिए सरकार प्रयासरत है। कई बार टेंडर निकाला गया है। लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला है। उन्होंने स्थानीय राजद विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पिछले चुनाव में वीरभद्र यशराज भाजपा से जीत जाते तो इस क्षेत्र का दस गुणा अधिक विकास अब तक हो गया होता। डोभी की सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, प्रदेश मंत्री सत्येन्द्र कुशवाहा, संतोष गुप्ता, अखौरी निरंजन, राजेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया। जबकि गुरुआ की सभा में पथ निर्माण मंत्री डा. प्रेम कुमार, वीरभद्र यशराज, जैनेन्द्र शर्मा, अजय कुशवाहा, राजीव नंदन, सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा आदि ने संबोधित किया।

छात्रों का भोजन चट कर रहे नक्सली

औरंगाबाद, बिहार के देव एवं मदनपुर ब्लॉकों के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का मध्याह्न भोजन नक्सली चट कर रहे हैं। नक्सलियों को जब ग्रामीण भोजन नहीं देते, तब वे स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के लिए बना मध्याह्न भोजन खाकर चले जाते हैं। अगर भोजन तैयार नहीं होता, तब वे विद्यालय में ही बैठकर भोजन बनवाते हैं। उनके भय से शिक्षक व छात्र कुछ नहीं बोलते। राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग ने अपनी रिपोर्ट में नक्सलियों की इस करतूत के बारे में बताया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सली इलाके में जो विद्यालय चल रहे हैं, वहां खाना खाकर जब नक्सली चले जाते हैं, तब बच्चों को भोजन दिया जाता है। भोजन नहीं बचता है तो बच्चे भूखे घर जाते हैं। सीआईडी अधिकारी के मुताबिक पहले नक्सलियों ने इन क्षेत्रों में शिक्षकों का गला रेता, विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया और अब छात्रों को पेट भरने के लिए मिल रहे भोजन को भी हजम कर रहे हैं। देव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर, दोसमा, बारा, गोल्हा, दुलारे, खैरा तथा मदनपुर ब्लॉक के दक्षिणी उमगा पंचायत के विद्यालयों में नक्सलियों के भोजन करने की जानकारी सीआईडी रिपार्ट से पता चली है। पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह ने कहा कि नक्सलियों के विद्यालयों में भोजन करने की जानकारी उन्हें नहीं है। किसी भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व छात्र ने ऐसी शिकायत नहीं की है। इस संबंध में सीआईडी रिपोर्ट से जानकारी ली जाएगी।

छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म

रफीगंज कासमा थाना मुख्यालय में शुक्रवार को दिनदहाड़े शिक्षक मो. अनवर ने छात्रा निकहत जहां के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। छात्रा जब रोने लगी तो शिक्षक विद्यालय छोड़ फरार हो गया। बताया जाता है कि मध्य विद्यालय कासमा की छात्रा निकहत अपनी चचेरी बहन तरन्नुम के साथ विद्यालय ट्यूशन पढ़ने गई थी। शिक्षक अनवर ने तरन्नुम को कापी लाने के बहाने स्कूल से घर भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा इसी विद्यालय के सातवीं वर्ग में पढ़ती है। थानाध्यक्ष एसएन दूबे ने बताया कि छात्रा के बयान पर भादसं की धारा 376 के तहत कांड संख्या 43/10 दर्ज की गई है। बताया कि शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार मध्य विद्यालय कासमा में मो. अनवर के भाई मो. आगानुर प्रधानाध्यापक हैं जिस कारण विद्यालय में दोनों की तूती बोलती है। घटना के बाद से कासमा में तनाव व्याप्त है। मुखिया लालमुनि प्रसाद के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से मिलकर शिक्षक को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग किया है।

No comments:

Blog Archive

BodhGaya

BodhGaya
MAHABODHI TEMPLE

YE DESH HAI MERA

YE DESH HAI MERA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA
BODHGAYA

GAYA KA FALGU RIVER

GAYA KA FALGU RIVER
VO NADI JISSE LOGO KO MILTA HAI MOCHH

Hai ri Garmi

Hai ri Garmi
Garmi Se Sab Hai Pareshan