7 Days Hindi weekly

  • BRAJBHUSHAN SINGH (EDITOR)
  • DR.VIKASH HAZRA (CMD 7DAYS GROUP)

7Days Bihar Team

  • मो० शायक उद्दीन (ब्यूरो प्रमुख Magadh Pramandal)
  • मदन कुमार तिवारी (Advocate- Co-Ordinator Magadh & Shahabad) मो० 9431267027,9431267026,0631-2223223
  • कुमार मंगलम (ब्युरो प्रमुख बिहार )
  • Viseswar Kumar- Raniganj
  • Sunil Kumar Mishra-Reporter- Aurangabad
  • Sudrshan Kumar- Guraru
  • Shasi Kapur Vishwkarma- Belaganj
  • Satyendra Mishra- Madanpur
  • Ramesh Chandra Mishra - Bakebazar
  • Rajesh Kr. Ranjan- Rafiganj
  • R.K.Trivedi Reporter-Tekari
  • R.K.Mourya-Imamganj
  • R.k.Bharatdwaz-Bakebazar
  • Prince Kumar-Reporter- Aurangabad
  • Nirbhaya Raj Pritam-Reporter-Dumariya
  • Nibha Rani Reporter Sherghati
  • Kaimu Khan- Vikramganj
  • Jitendra Mishra- Konch
  • Dinesh kumar pathak-DEV
  • Ashok Kumar Singh- Haspura
  • Arun Kumar Gupta-Goh
  • amrendra kumar suman -Sasaram
  • Amit Kumar- Guruaa
  • Alakhdev pd- Achal- Daudnagar

7daysbihar.ning.com

GAYA KA VISHNUPAD MANDIR

GAYA KA VISHNUPAD MANDIR
GOD VISHNU CHARAN

Wednesday, August 11, 2010

प्रभुनाथ सिंह व दो विधायक राजद में शामिल


जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और पार्टी के दो मौजूदा विधायक राम परवेश राय और केदार नाथ सिंह शनिवार को छपरा में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनता महापंचायत रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने माला पहनाकर प्रभुनाथ सिंह का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रभुनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश 'सुशासन बाबू' नहीं बल्कि 'खजाना लूटन बाबू' हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में पुलिस की बहाली लिखित परीक्षा से होती है परंतु शिक्षकों की बहाली उनके प्रमाण पत्र के आधार पर की जाती है। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राजद सत्ता में आएगी तो सवर्णो को भी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। बाहुबली के रूप में चर्चित प्रभुनाथ सिंह पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे। इस समारोह में पूर्व मंत्री नागमणि तथा अखिलेश कुमार सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।

राजद को समर्थन देंगे आनन्द मोहन

पटना सहरसा जेल में बंद आनंदमोहन आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को समर्थन देंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दूत सांसद रामकृपाल यादव ने मंगलवार को सहरसा जेल में श्री मोहन से करीब तीन घंटे तक मुलाकात कर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के बाद रामकृपाल यादव ने इस आशय का संकेत दिया। उधर लोजपा से सीटों के तालमेल को लेकर दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के बीच वार्ता का दौर जारी है। रामकृपाल यादव की आनन्दमोहन से जेल में एक माह के भीतर यह दूसरी मुलाकात है। इस मुलाकात को भी श्री यादव व्यक्तिगत मानते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत बातचीत के दौरान राजनीति पर चर्चा स्वभाविक है। श्री यादव ने कहा कि आनन्दमोहन का लक्ष्य प्रदेश की जनता को नीतीश शासन से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने श्री मोहन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य एनडीए शासन व भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाकर गरीबों का राज कायम करना है। रामकृपाल यादव के अनुसार जेल में श्री मोहन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर पुस्तक लिख रहे हैं। इसमें महात्मा बुद्ध व भगवान राम का जिक्र है। यह बताने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार राजनीति में अहिंसा व सिद्धांत समाप्त हो रहा है। इसका स्थान हिंसा ले रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इसके साथ ही श्री मोहन अपनी जेल डायरी को भी प्रकाशित करायेंगे। इसमें जेल में उनकी हत्या के हुए प्रयास व प्रताड़ना का विवरण है।

12 हजार पीस विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

शेरघाटी (गया) राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (जीटी रोड) पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को एक डम्पर से 12 हजार पीस विस्फोटक बरामद की है। इस सिलसिले में रोहतास के डिहरी थाने के जमुहार गांव के कृष्णा शर्मा और प्रभु तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी दलजीत सिंह ने बताया कि शेरघाटी एसडीपीओ महेन्द्र कुमार बसंत्री के नेतृत्व में पुलिस ने डम्पर पर लोड 30 बोरे में बंद 1200 पीस विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त डंपर जेएच-02एच/3711 डिहरी से रांची जा रहा था।

ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की रचायी शादी

इमामगंज (गया) इमामगंज थाना के चुआवार-बहेरा शिव मंदिर सह देवी मंडप में बुधवार की रात्रि प्रेमी-प्रेमिका ग्रामीणों की पहल पर परिणय सूत्र में बंध गये। उक्त शादी समारोह में लड़की के परिजन भी उपस्थित थे। डुमरिया थाना के बरबाडीह गांव के राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार का प्रेस प्रसंग इमामगंज थाना के चुआवार गांव के चमारी प्रसाद की पुत्री सुषमा कुमारी उर्फ प्रीती रानी से चल रहा था। दोनों के बीच पढ़ाई-लिखाई के दरम्यान प्रेम हुआ। दोनों स्वजातीय थे। कुछ दिन पूर्व लड़की वाले शादी करने के उद्देश्य से लड़का के घर गये। लेकिन लड़का के अभिभावक से सहमति नहीं बनी। फिर भी प्रेमी-प्रेमिका शादी करने के लिए अडिग रहे। लड़के की बात सुन ग्रामीणों और लड़की परिजनों ने चुआवार-बहेरा शिव मंदिर सह देवी मंडप में प्रेमी-प्रेमिका को हिन्दु रीति रिवाज से शादी कर दी। ग्रामीणों और लड़की के परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए खुशी-खुशी विदा किया।

मोरहर नदी पर 19 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

टिकारी (गया) मोरहर नदी के बाला बिगहा खनेटू घाट पर 19.5 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने की। समारोह में पथ निर्माण मंत्री डा. प्रेम कुमार, क्षेत्रीय विधायक व आईटी मंत्री डा. अनिल कुमार, क्षेत्रीय सांसद सुशील कुमार सिंह के अतिरिक्त भाजपा और जद यू के हजारों कार्यकत्र्ता इस शिलान्यास समारोह के गवाह बने। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जनता की जरूरत हैं। इनके बिना बिहार के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। देश-विदेश में बिहार का नाम रौशन हुआ है। बिहार की 15 वर्ष पूर्व बदनाम छवि सुधर रही है। और लोग अब बिहारी कहलाने में गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने आने वाले चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां जो बिहार को पूर्व में कंगाल या बदनाम कर चुकी है। महादलित और अल्पसंख्यकों को भड़काने में लगी है। जनता समय आने पर वैसे पार्टियों को करारा जवाब देगी। पथ निर्माण मंत्री डा. कुमार ने सूबे में नीतीश कुमार के शासनकाल में पुल-पुलिया के जाल बिछाये जाने के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद जितनी सड़कें और पुल-पुलिया नहीं बनी वह मात्र पौने पांच साल के राजग के कार्यकाल में बनाकर लोगों को समर्पित किया गया। आईटी मंत्री डा. अनिल कुमार ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए विपक्षी पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग वोट मांगने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सांसद सुशील कुमार सिंह ने कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन भारी मतों से विजयी होगी। इसके लिए आपसबों की मदद की जरूरत है। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह, जद यू जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, संजीव श्याम आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन अरविन्द कुमार वर्मा एवं जद यू के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया।

महादलितों ने आईटी मंत्री का फूंका पुतला

कोंच (गया) । उतरेन पंचायत मुख्यालय के महादलितों व अन्य ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सूबे के आईटी मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार का पुतला दहन हिच्छापुर मोड़ पर शुक्रवार को किया। पुतला दहन के पूर्व महादलितों ने उतरने देवी स्थान से होते हुए गढ़ व हिच्छापुर गांव तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर विरोध जताया। साथ ही अधिकांश महादलितों के हाथों में तख्ती लिए जिसमें डा. अनिल कुमार मुर्दाबाद आदि नारा लगा रहे थे। डा. कुमार के प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री द्वारा आश्वासन के बावजूद भी ट्रांसफार्मर व गांव में ईट सोलिंग नहीं दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलते हुए पुतला को भी लाठी-डंडा से मारकर गुस्सा का इजहार करते देखा गया। इस कार्यक्रम में बालेश्वर मांझी, राम प्रसाद दास, टेनी मांझी, नरेश मांझी, संतोष पासवान, बिरजू पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

नीतीश सरकार में दिखावटी शिलान्यास नहीं होता

बाकेबाजार (गया) । नीतीश सरकार में दिखावटी शिलान्यास किसी योजना का नहीं होता है। जिसको पूरा करना होता है उसी योजना का शिलान्यास किया जाता है। उसी सोच एवं नीति के तहत बांकेबाजार के सैफगंज-आंजन घाट पर मोरहर नदी में 24.4 करोड़ की लागत से बनने वाला आरसीसी पुल का आज शिलान्यास किया गया है। 18 माह में पुल का निर्माण हो जायेगा और उद्घाटन भी इसी सभा स्थल से होगा। उक्त बातें गुरुवार को सैफगंज-आंजन घाट पर पुल के आधारशिला रखने के उपरांत बांकेबाजार के मगध विद्यापीठ के सामने मैदान में आयोजित आमसभा में हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी ने कही। बिहार विधानसभा अध्यक्ष व इमामगंज विधायक उदय नारायण चौधरी ने शुक्रवार को दो राज्यों के बीच की दूरी को कम करने हेतु एक सेतु की आधारशिला रखी। यह सेतु 39 फीट लंबा होगा। जिसमें कुल 12 खंभे बनेंगे। पुल के निर्माण पर 8 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान रखा गया है। इमामगंज-सलैया-तेलवारी पथ में कोठी गांव के पास छोटकी नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल की नींव रखते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह पुल बिहार और झारखंड को जोड़ने का काम करेगा। पुल बनते ही झारखंड और बिहार के लोगों का आना-जाना आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश की सरकार के कथनी ओर करनी में अंतर नहीं है। शिलान्यास हुआ। काम प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इमामगंज में विकास का जाल बिछता रहा। कोठी में उच्च विद्यालय खोलने की पहल की जा रही है। इसके लिए उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने की आदत डालने पर जोर देने को कहा। इस मौके पर उपस्थित कृषि मंत्री डा. रेणु कुशवाहा ने कहा कि आदमी को सारी सुविधा उपलब्ध हो जाए तो वह अपराधी नहीं बनेगा। नीतीश कुमार की सरकार में इस बात को ध्यान में रखकर हरेक आदमी को सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में एक जाति को दूसरे जाति, एक धर्म को दूसरे धर्म से जोड़ने का काम कर रही है। सुखाड़ की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार सहायता देने को तैयार है। केन्द्र सरकार मदद नहीं कर रही है। कृषि के क्षेत्र में उत्थान के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिससे बिहार की धरती हरी-भरी रहे। उन्होंने लोगों को आश्वासन भरे लहजे में कहा कि नीतीश सरकार अगले पांच साल तक रहेगी तो इमामगंज में एक फैक्टरी लगाया जायेगा। जिससे स्थानीय युवकों का पलायन रोका जा सके। समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि आज बिहार टनाटन झलक रहा है। पिछले 63 सालों में सरकार चाहे जिनकी रही हो आज जितना विकास पौने पांच वर्षो में हुआ है उतना नहीं हुआ था। 55 वर्षो तक एक पार्टी की सरकार रही लेकिन फिर भी 14वीं विधानसभा चुनाव से बनी सरकार के तुलना में विकास नगण्य था। देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां नीतीश कुमार महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर बांकेबाजार के प्रमुख रेखा देवी एवं गया जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शोभा सिन्हा जैसी महिलाओं को प्रतिनिधि बनने का मौका दिया। खासकर इमामगंज-डुमरिया जहां लोग 'डूब मरिह' का उपमा देता था आज नीतीश जी 3.25 सौ करोड़ की लागत से डुमरिया से पटना भाया गुरुआ स्टेट हाइवे रोड का निर्माण करा रही है। क्षेत्र में शिक्षा एवं सड़क की सुविधा लगभग पूरा कर चुकी है। सिंचाई की व्यवस्था जरूर करेगी। इस अवसर पर उपस्थित जीतन राम मांझी अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ने मगही भाषा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज नीतीश सरकार में चहुमुखी विकास हो रहा है। यही कारण है कि बिहार का विकास दर 11.03 है और देश का सबसे विकसित राज्य गुजरात से पीछे नहीं है। उन्होंने नीतीश सरकार द्वारा खासकर अनुसूचित जातियों/ महादलितों को दी जाने वाली सरकारी सुविधा एवं विकास का व्याख्यान किया। सभा को विधानसभा में सत्तारूढ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार, समाज कल्याण मंत्री दामोदर रावत ने भी संबोधित करते हुए विकास के लिए नीतीश सरकार का व्याख्यान किये तथा लोगों से आने वाले चुनाव में राजग गठबंधन को पुन: सरकार बनाने के लिए सहयोग का मांग रखा। सभा को शेरघाटी प्रखंड जद यू अध्यक्ष मशरूर आलम, विनय कुमार, भाजपा अध्यक्ष सरदार सिंह, राजकुमार यादव, कृष्णनंदन यादव , अशरफ अली, ब्रजेश कुमार जद यू अध्यक्ष आदि लोग संबोधित किया। वहीं पुल निगम के सहायक अभियंता अरविन्द कुमार एवं कार्यपालक अभियंता अजय कुमार बनने वाला पुल का डाटा एवं बनाने के समय का व्याख्यान किये। सभा का संचालन शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर प्रसाद, जद यू नेता लखन लाल वर्मा, बांकेबाजार के जद यू प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, श्रीकांत प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन, गुलाब साहिद खां, मशरूर आलम आदि ने संबोधित किया।

भाजपा का पड़रिया में पंचायत सम्मेलन

औरंगाबाद देव प्रखंड के पड़रिया गांव में भाजपा का पंचायत सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हो गया। अध्यक्षता रामकेवल सिंह व संचालन रवीन्द्र सिंह ने की। विधानसभा में सरकार के उपमुख्य सचेतक सह औरंगाबाद विधायक रामाधार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। उन्होंने एनडीए गठबंधन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि जाति वर्ग से ऊपर उठकर एनडीए गठबंधन को मदद करें। सम्मेलन में पड़रिया, भड़कुर, चंदेल बिगहा, नकटी, खुशहालपुर, देवा बिगहा, गंजोई, दोसमा, विश्रामपुर, चेता बिगहा, कोईरी बिगहा, सिंघवा, डुमरी, बंदा, धावी, अयोध्या नगर के ग्रामीण उपस्थित थे। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह, नंद किशोर मेहता के साथ विधायक ने गांवों का दौरा किया।

सूर्य मंदिर न्यास समिति की बैठक

औरंगाबाद देव सूर्य मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में रविवार को न्यास समिति की बैठक नए अध्यक्ष एडीएम प्रमोद कुमार बिहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पिछले प्रस्ताव को पारित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सूर्य मंदिर की व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर्य ऊर्जा लाइट लगाने, सूर्य कुंड एवं रुद्र कुंड तालाब का सौन्दर्यीकरण कर पानी निकासी की व्यवस्था करने एवं मंदिर को भारतीय पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण कराने एवं उसके अधीनस्थ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कोषाध्यक्ष सतीश राय ने प्रस्ताव लाया कि सूर्य मंदिर को उन मंदिरों की श्रेणी में लाया जाए जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दान देने के बाद आयकर में छूट दी जाती है। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सचिव कृष्णा चौधरी के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे। उधर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासक आचार्य किशोर कुणाल ने मंदिर को भारतीय पुरातत्व विभाग को सौंपने से इंकार किया है। बताया कि मंदिर को भारतीय पुरातत्व विभाग को सौंपे जाने का मतलब है कि अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना। कहा कि इस बाबत कमेटी के लोगों से चर्चा की जाएगी।

औरंगाबाद में सूखे की स्थिति भयावह

औरंगाबाद मौसम की बेरुखी से किसान बेचैन हैं। जिले में सुखाड़ की स्थिति भयावह हो गई है। सावन का पखवारा बीतने को है, किसानों ने खेतों की मुकम्मल जुताई पूरी कर ली है। बिचड़े तैयार हैं, पर खेत में पानी नहीं। किसानों को इंतजार है झमाझम बारिश का, परंतु मेघ बरसने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम की बेरुखी से परेशान किसान पानी के लिए आसमान की ओर टकटकी निगाह लगाए बैठे हैं। अब तक जिले में 50 फीसदी रोपनी हो जानी चाहिए थी परंतु सिर्फ 11 प्रतिशत हो पाई है। रोपनी नहीं होने से गांवों में किसान .. अकाल आ गया, अकाल आ गया चिल्ला रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर भूमि में धान रोपनी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 50 फीसदी रोपनी हो जानी चाहिए थी परंतु पानी न होने से रोपनी कार्य प्रभावित है। सिर्फ 15 हजार हेक्टेयर में धान रोपनी हुई है। कृषि पदाधिकारी के अनुसार नहरों में पानी का अभाव है और 99 प्रतिशत नलकूप बंद पड़े हैं जिस कारण धान रोपनी कार्य प्रभावित हुआ है। कृषि विभाग में उपलब्ध आंकड़ा के अनुसार अब तक रफीगंज, मदनपुर, गोह, औरंगाबाद एवं बारुण में सिर्फ रोपनी की शुरूआत भर हुई है। डीजल पंप से संपन्न किसानों ने खेतों में धान रोपनी की है। रफीगंज में 200, मदनपुर में 250, औरंगाबाद में 500, गोह में 700 एवं बारुण में 750 हेक्टेयर भूमि में रोपनी हुई है। सबसे अधिक दाउदनगर प्रखंड के गांवों में धान रोपे गए हैं। दाउदनगर में 13000 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य रखा गया था परंतु अब तक सिर्फ 3700 हेक्टेयर भूमि में धान रोपे गए हैं। ओबरा में 20 हजार लक्ष्य के विपरीत 3 हजार, नवीनगर में 25 हजार की जगह 3 हजार, कुटुम्बा में 17 हजार की जगह 25 सौ हेक्टेयर भूमि में धान रोपनी हुई है। देव में 2 हजार व हसपुरा में 12 सौ हेक्टेयर भूमि में धान रोपनी संभव हो सकी है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बारिश कम होने से धान रोपनी कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि जून एवं जुलाई माह में औसत से कम बारिश हुई जिस कारण खेतों में धान रोपनी कार्य नहीं हो सका। गांवों में सुखाड़ की भयावह स्थिति देख सभी चिंतित हैं परंतु अब तक सरकार या प्रशासन के द्वारा कोई राहत कार्य नहीं चलाया गया है। डीजल अनुदान के नाम पर सिर्फ नौटंकी की जा रही है। गांवों में किसान राशि को भटक रहे हैं परंतु उन्हें राशि नहीं मिल रही है। बहरहाल इस जिले के किसान अपने बूते खेती करते हैं और भगवान की इच्छा पर अन्न उपजाते हैं।

औरंगाबाद के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने आनंद

औरंगाबाद औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शंकर निर्वाचित हुए हैं। आनंद ने साबीर हुसैन को पराजित किया है। दूसरे स्थान पर रहे साबीर उपाध्यक्ष बने हैं। आनंद को 18 एवं साबीर को 12 मत मिले। रायपुरा गांव निवासी आनंद के अध्यक्ष बनने से युवा वर्ग उत्साहित हैं। गिरेन्द्र सिंह, मो. कमर एवं अमित कुमार महासचिव पद पर विजेता घोषित हुए। जीत के बाद आनंद ने कहा कि युवाओं के लिए सम्मान की लड़ाई लडू़ंगा। आनंद ने कहा कि राहुल गांधी की सोच को गांव तक ले जाकर सबल बनाने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाना एवं पंचायत स्तर पर युवा वर्ग को प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य है। आनंद के अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस नेता मृत्युंजय सिंह उर्फ लड्डू, शहनवाज रहमान उर्फ सल्लू, हबीब अख्तर, नवलेश सिंह, आनंद मोहन, सेराज अंसारी, चंदन मालाकार, नवलेश सिंह, उमेश पाठक, सद्दाम हुसैन, शमशेर अहमद एवं शिंरीन नाज ने बधाई दिया है। उधर वरीय कांग्रेस नेताओं ने भी आनंद के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। रामविलास सिंह, अनुज कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, मृत्युंजय सिंह, राशिद अली खान, नगर पार्षद मो. इरफान अंसारी, व्यास राम ने अपने बयान में कहा है कि आनंद के अध्यक्ष बनने से जिले में युवा संगठन मजबूत हुआ है।

No comments:

Blog Archive

BodhGaya

BodhGaya
MAHABODHI TEMPLE

YE DESH HAI MERA

YE DESH HAI MERA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA
BODHGAYA

GAYA KA FALGU RIVER

GAYA KA FALGU RIVER
VO NADI JISSE LOGO KO MILTA HAI MOCHH

Hai ri Garmi

Hai ri Garmi
Garmi Se Sab Hai Pareshan