Ashok kumar singh
गोह (औरंगाबाद) । पुलिस ने छापामारी कर राजद नेता सह चिकित्सक डा. आरयू कुमार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसपर नक्सलियों का इलाज करने का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसपी संजय सिंह ने बताया कि डा. आरयू कुमार के क्लिनिक में एक नक्सली के इलाज की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने टीम बना छापामारी कर चिकित्सक के चैंबर की जांच की तो देशी पिस्टल मिली। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गोह थाने के हसनपुर गांव निवासी नक्सली रविरंजन उर्फ अवधेश के साथ एक अन्य नक्सली का नर्सिग होम में इलाज होने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष के बयान पर इस मामले में भादंसं की धारा 25 ए, 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 84/10 दर्ज की गई है। प्राथमिकी में डा. आरयू कुमार के अलावा नक्सली रविरंजन को अभियुक्त बनाया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक की कुछ माह पहले गोह में क्लिनिक चलाने वाले डा. मदन मोहन पाण्डेय को अपराधियों द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में भी संलिप्तता बताई गई थी। गिरफ्तारी को ले बाजार में कई तरह की चर्चाएं है। इस बाबत पूछे जाने पर गिरफ्तार चिकित्सक ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। उसने कहा कि इस मामले में मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। उधर राजद नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी नेताओं ने प्रखंड राजद अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद की मौजूदगी में बैठक की। जिसमें गिरफ्तारी की निंदा करते हुए राजद नेताओं ने मामले की जांच वरीय अधिकारियों से कराने की मांग की गयी। बैठक में राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, पूर्व मुखिया नंद लाल यादव, रामजी पासवान, रामनरेश यादव, मुकेश कुशवाहा उपस्थित थे।
7 Days Hindi weekly
- BRAJBHUSHAN SINGH (EDITOR)
- DR.VIKASH HAZRA (CMD 7DAYS GROUP)
7Days Bihar Team
- मो० शायक उद्दीन (ब्यूरो प्रमुख Magadh Pramandal)
- मदन कुमार तिवारी (Advocate- Co-Ordinator Magadh & Shahabad) मो० 9431267027,9431267026,0631-2223223
- कुमार मंगलम (ब्युरो प्रमुख बिहार )
- Viseswar Kumar- Raniganj
- Sunil Kumar Mishra-Reporter- Aurangabad
- Sudrshan Kumar- Guraru
- Shasi Kapur Vishwkarma- Belaganj
- Satyendra Mishra- Madanpur
- Ramesh Chandra Mishra - Bakebazar
- Rajesh Kr. Ranjan- Rafiganj
- R.K.Trivedi Reporter-Tekari
- R.K.Mourya-Imamganj
- R.k.Bharatdwaz-Bakebazar
- Prince Kumar-Reporter- Aurangabad
- Nirbhaya Raj Pritam-Reporter-Dumariya
- Nibha Rani Reporter Sherghati
- Kaimu Khan- Vikramganj
- Jitendra Mishra- Konch
- Dinesh kumar pathak-DEV
- Ashok Kumar Singh- Haspura
- Arun Kumar Gupta-Goh
- amrendra kumar suman -Sasaram
- Amit Kumar- Guruaa
- Alakhdev pd- Achal- Daudnagar
7daysbihar.ning.com
GAYA KA VISHNUPAD MANDIR
GOD VISHNU CHARAN
Thursday, July 1, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
BodhGaya
MAHABODHI TEMPLE
YE DESH HAI MERA
MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA
BODHGAYA
GAYA KA FALGU RIVER
VO NADI JISSE LOGO KO MILTA HAI MOCHH
Hai ri Garmi
Garmi Se Sab Hai Pareshan
No comments:
Post a Comment