पटना से कुमार मंगलम
लगता है की आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा ka sath chhor hi dhenge.
विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रदेश में भाजपा-जद-यू गठबंधन के बीच गांठ पर गांठ पड़नी शुरू हो गयी है। पिछले पखवारे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर वाले विज्ञापन से खफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया था कि कोसी आपदा के वक्त गुजरात से पांच करोड़ की जो मदद आयी थी उसे वह वापस कर देंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने शनिवार को गुजरात से मिली पांच करोड़ की सहायता राशि वापस कर दी। आपदा प्रबंधन मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर ने राशि वापस किए जाने की पुष्टि की है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की इस पहल पर सन्न है| कोसी आपदा के समय सबसे पहले गुजरात सरकार की ओर से पांच करोड़ की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष में आयी थी। इसके अतिरिक्त कुछ राहत सामग्री भी गुजरात सरकार ने कोसी के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी थी। उस वक्त इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया था। पर पिछले पखवारे इस प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया और विवाद इतना गहराया कि भाजपा-जद-यू गठबंधन में गांठ पड़ गयी। विवाद उस विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गया। विज्ञापन में कोसी बाढ़ के समय गुजरात से बिहार को मिली पांच करोड़ रुपये की सहायता को भी काफी प्रमुखता से लिखा गया था। पटना में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समय यह विज्ञापन पांच अखबारों में प्रकाशित हुआ था। तस्वीर पंजाब में राजग की एक रैली की थी जिसमें नरेंद्र मोदी व नीतीश दोनों शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विज्ञापन से इतने खफा हुए कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस विज्ञापन की आलोचना की। यहां तक कि विज्ञापन में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई किए जाने तक की बात कही। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों को उन्हें रात्रि भोज देना था। रात्रि भोज को भी उन्होंने स्थगित कर दिया। इसके बाद यह मामला काफी गर्म था। अपने एलान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार से आयी आर्थिक सहायता को वापस करवा दिया। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस तरह की आपदा से अपने बूते जूझने को बिहार के लोग सक्षम हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर ने गुजरात सरकार को उनकी सहायता वापस किए जाने की पुष्टि की है। श्री ठाकुर ने इसके औचित्य पर कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपने संबोधनों में बार-बार बिहार को दी गयी इस सहायता का जिक्र कर रहे थे। इसलिए यह जरूरी हो गया था कि उन्हें उनकी राशि वापस कर दी जाये ताकि वह इस संबंध में कुछ नहीं बोलें। बिहार में भाजपा-जद-यू गठबंधन के संबंध में इस फैसले के असर से संबंधित एक प्रश्न के उत्तार में श्री ठाकुर ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आपदा के समय गुजरात को बिहार से भी सहायता मिलने का इतिहास रहा है। जिस समय गुजरात के भुज में भूकंप से बड़े स्तर पर जान-माल की क्षति हुई थी उस वक्त बिहार में लालू प्रसाद की सरकार थी। उस समय बिहार से दस करोड़ रुपये की सहायता गुजरात को भेजी गयी थी। राज्य सरकार के दो मंत्री दस करोड़ रुपये का चेक लेकर गुजरात गये थे।
7 Days Hindi weekly
- BRAJBHUSHAN SINGH (EDITOR)
- DR.VIKASH HAZRA (CMD 7DAYS GROUP)
7Days Bihar Team
- मो० शायक उद्दीन (ब्यूरो प्रमुख Magadh Pramandal)
- मदन कुमार तिवारी (Advocate- Co-Ordinator Magadh & Shahabad) मो० 9431267027,9431267026,0631-2223223
- कुमार मंगलम (ब्युरो प्रमुख बिहार )
- Viseswar Kumar- Raniganj
- Sunil Kumar Mishra-Reporter- Aurangabad
- Sudrshan Kumar- Guraru
- Shasi Kapur Vishwkarma- Belaganj
- Satyendra Mishra- Madanpur
- Ramesh Chandra Mishra - Bakebazar
- Rajesh Kr. Ranjan- Rafiganj
- R.K.Trivedi Reporter-Tekari
- R.K.Mourya-Imamganj
- R.k.Bharatdwaz-Bakebazar
- Prince Kumar-Reporter- Aurangabad
- Nirbhaya Raj Pritam-Reporter-Dumariya
- Nibha Rani Reporter Sherghati
- Kaimu Khan- Vikramganj
- Jitendra Mishra- Konch
- Dinesh kumar pathak-DEV
- Ashok Kumar Singh- Haspura
- Arun Kumar Gupta-Goh
- amrendra kumar suman -Sasaram
- Amit Kumar- Guruaa
- Alakhdev pd- Achal- Daudnagar
7daysbihar.ning.com
GAYA KA VISHNUPAD MANDIR

GOD VISHNU CHARAN
Saturday, June 19, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
BodhGaya

MAHABODHI TEMPLE
YE DESH HAI MERA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA

BODHGAYA
GAYA KA FALGU RIVER

VO NADI JISSE LOGO KO MILTA HAI MOCHH
Hai ri Garmi

Garmi Se Sab Hai Pareshan
No comments:
Post a Comment