भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी व वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को फिर से राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी व कोषाध्यक्ष पियूष गोयल भी राज्यसभा में आएंगे। इसके साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार व कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश से हृदयनारायण दीक्षित व बिहार से किरण घई व हरेंद्र प्रताप को टिकट दिया गया है। विदेश यात्रा से वापस लौटते ही पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी के तमाम लंबित मामलों को निपटाना शुरु कर दिया है। राज्यसभा व विधान परिषद के चुनाव आ जाने से सबसे पहले उसके लिए उम्मीदवारों के काम को हाथ में लिया। केंद्रीय चुनाव समिति का गठन न होने से केंद्रीय संसदीय बोर्ड को ही उम्मीदवारों के नामों का चयन करना पड़ा। लगभग दो घंटे तक चली बैठक के बाद पार्टी ने इन चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर दी है। जिन राज्यों में राज्यसभा के साथ विधान परिषद के चुनाव भी होने हैं, उनके नामों को पहली सूची में जगह दी गई है। मध्य प्रदेश व राजस्थान व उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवारों का चयन 4 जून की बैठक में किया जाएगा।
राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में कर्नाटक से वेंकैया नायडू व आयनूर मंजुनाथ, महाराष्ट्र से पियूष गोयल, उत्तर प्रदेश से मुख्तार अब्बास नकवी, बिहार से राजीव प्रताप रूड़ी, छत्तीसगढ़ से नंद कुमार साय को उम्मीदवार बनाया गया है। विधान परिषद के चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश हृदयनारायण दीक्षित व बिहार से किरण घई व हरेंद्र प्रताप चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में दूसरी सीट के लिए पर्याप्त वोट न होने से इस बारे में अध्यक्ष पर फैसला छोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर काफी गहमागहमी भी रही। सूर्य प्रताप शाही को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से गड़बड़ाए संतुलन को इससे साधने की कोशिश की गई है। सूत्रों के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा के लिए केशरीनाथ त्रिपाठी व विधान परिषद के लिए खुद के नाम को चाहते थे, मगर केंद्रीय चुनाव समिति की राय अलग रही। उम्मीदवारों के चयन में पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह व डा. मुरली मनोहर जोशी काफी प्रभावी रहे। कर्नाटक से विधान परिषद के लिए सी.एच. विजयशंकर, नारायण सा भांडगे, वी. सोमण्णा व अश्वथ नारायण को व महाराष्ट्र से शोभा ताई फड़नवीस, धनंजय मुंडे व सुहास फरंदे को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। धनंजय मुंडे लोकसभा में उप नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं।
7 Days Hindi weekly
- BRAJBHUSHAN SINGH (EDITOR)
- DR.VIKASH HAZRA (CMD 7DAYS GROUP)
7Days Bihar Team
- मो० शायक उद्दीन (ब्यूरो प्रमुख Magadh Pramandal)
- मदन कुमार तिवारी (Advocate- Co-Ordinator Magadh & Shahabad) मो० 9431267027,9431267026,0631-2223223
- कुमार मंगलम (ब्युरो प्रमुख बिहार )
- Viseswar Kumar- Raniganj
- Sunil Kumar Mishra-Reporter- Aurangabad
- Sudrshan Kumar- Guraru
- Shasi Kapur Vishwkarma- Belaganj
- Satyendra Mishra- Madanpur
- Ramesh Chandra Mishra - Bakebazar
- Rajesh Kr. Ranjan- Rafiganj
- R.K.Trivedi Reporter-Tekari
- R.K.Mourya-Imamganj
- R.k.Bharatdwaz-Bakebazar
- Prince Kumar-Reporter- Aurangabad
- Nirbhaya Raj Pritam-Reporter-Dumariya
- Nibha Rani Reporter Sherghati
- Kaimu Khan- Vikramganj
- Jitendra Mishra- Konch
- Dinesh kumar pathak-DEV
- Ashok Kumar Singh- Haspura
- Arun Kumar Gupta-Goh
- amrendra kumar suman -Sasaram
- Amit Kumar- Guruaa
- Alakhdev pd- Achal- Daudnagar
7daysbihar.ning.com
GAYA KA VISHNUPAD MANDIR

GOD VISHNU CHARAN
Friday, May 28, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
BodhGaya

MAHABODHI TEMPLE
YE DESH HAI MERA

MUCHLIND SAROVAR BODHGAYA

BODHGAYA
GAYA KA FALGU RIVER

VO NADI JISSE LOGO KO MILTA HAI MOCHH
Hai ri Garmi

Garmi Se Sab Hai Pareshan
No comments:
Post a Comment